नोएडा: खड़ी थी बंद कार, अंदर पड़ी थी दो लोगों की लाश, पुलिस का है ये कहना

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नोएडा: यूपी के नोएडा से सनसनी फैलाने वाली खबर सामने आई है. यहां एक बंद कार में दो लोगों की लाश मिली है. हैरान करने वाली यह घटना सेक्टर 58 इलाके में हुई है. यह कार एक निजी इंस्टिट्यूट के पास खड़ी मिली है. सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

जाने क्या है पूरा मामला

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सोमवार सेक्टर 58 क्षेत्र में निजी इंस्टिट्यूट के पास पर गाड़ी में दो लोगो के शव होने की सूचना मिली थी. इस सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की गई. पुलिस ने बताया है कि प्रथम दृष्टया कार में दम घुटने के कारण दो लोगों की मौत होना पाया गया है, मृतको के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं पाए गए है.

इस रूप में हुई मृतकों की पहचान

कार में मृत पाए दोनों की पहचान गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी के रहने वाले करीब 27 वर्षीय सचिन और खोड़ा कॉलोनी गाजियाबाद के ही रहने वाले लक्ष्मी शंकर के उम्र करीब 50 वर्ष के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, दोनों व्यक्ति आपस में पड़ोसी थे.

पुलिस ने बताया है कि मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस अधिकारीगण व फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है. सूचना पर मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए. उनसे भी घटना के संबंध में पूछताछ की गई. जांच में यह बात सामने आ रही है कि दम घुटने से दोनों की मौत हुई है.

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version