Odisha: गंजाम में हादसा, बाइक-स्‍कूटी की टक्कर, पांच लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

भुवनेश्वरः ओडिसा से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां गुरुवार की देर रात गंजाम जिले के सोरड़ा थाना क्षेत्र केशरीपाटणा गांव में बाइक और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में जहां पांच लोगों की मौत हो गई, वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई.

आमने-सामने हुई स्‍कूटी और बाइक की टक्‍कर
जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब 11 बजे पूर्ण, मनोज और श्रीकांत बाइक से अपने गांव दुलाड़ जा रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से स्कूटी सवार महेंद्र, रजनी और जयंत सोरडा आ रहे थे. इसी बीच आमने-सामने टक्कर हो गई. इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को सोराड़ा मेडिकल कॉलेज लाया गया. यहां चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया. जबकि गंभीर रूप से घायल पूर्ण गौड़ को बरहमपुर स्थानांतरित कर दिया गया.

मृतकों में ये लोग हैं शामिल
मृतकों की पहचान गोपालपुर शासन गांव के महेंद्र नायक, सान सोरड़ा गांव की रजनी गौड़, असुरबंध गांव के श्रीकांत गौड़, दुलाड गांव के मनोज डाकुआ और जयंत बडत्या के रूप में हुई है. दुलाड गांव के पूर्ण गौड़ की गंभीरावस्था में बरहमपुर मेडिकल अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले की जांच में जुट गई.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version