Odisha: महज एक हजार में बिक गई ममता, मामला जान हो जाएंगे हैरान, पड़ जाएंगे सोच में

भुवनेश्वर. कभी-कभी कुछ ऐसी घटनाएं हमारे संज्ञान में आती है, जिसके बारे में हम सोचने को विवश हो जाते है. हमारे मन में यह सवाल उठने लगते है कोई ऐसा कैसे कर सकता है. इस खबर को पढ़ने के बाद शायद आपके मन में भी यह सवाल उठे. क्योंकि एक मां ने महज एक हजार रुपए में अपनी दुधमुंही बच्ची को बेच दिया और पति को बताया कि वह अब इस दुनिया में नहीं है. हालांकि, पुलिस ने बच्ची को मुक्त कराते हुए पिता को सौंप दिया.

मां ने नौ महीने की मासूम का किया सौदा
यह वाक्‍या मयूरभंज जिले के खूंटा थाना क्षेत्र अंतर्गत महुलिया गांव का है. यहां का निवासी मुसु मुर्मू अपनी पत्नी और नवजात को घर पर छोड़कर काम करने के लिए तमिलनाडु चला गया था. इस बीच एक महीने पहले उसकी पत्नी कर्मी (25) ने अपनी बच्ची को उसी गांव के माही मुर्मू (50) की मध्यस्थता में बिपराचरणपुर गांव के फुलमनी मरांडी और अखिल मरांडी को नौ महीने की मासूम बच्ची को बेच दिया.

पति से पत्‍नी ने कहा मर चुकी है बच्ची
मुसु को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी. एक सप्ताह पहले जब वह घर लौटा तो घर पर उसकी पत्नी नहीं थी. खोजबीन किया तो पता चला कि उसकी पत्नी अपने मायके चली गई है. जब वह वहां पहुंचा और पत्नी से अपने बेटी के बारे में पूछा, तो उसने कहा कि वह मर चुकी है. पत्नी की बात पति को यकीन नहीं हुआ. उसने पड़ोसियों से पूछना शुरू किया.

पुलिस ने आरोपितों को किया गिरफ्तार
पूछताछ में मुसु को पता चला कि उसकी पत्नी ने मात्र 1000 रुपए में बच्ची को बेच दिया है. इसके बाद उसने खूंटा थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने धारा 178/23 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी कर्मी, फुलमनी, अखिल और माही को गिरफ्तार कर कोर्ट भेज दिया. पुलिस ने मुक्त कराई गई बच्ची को मुसू को सौंप दिया है. बेटी को पाकर पिता मुसू के खुशी का ठिकाना नहीं रहा.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version