Odisha Train Tragedy: एक अधिकारी सहित 5 लोगों को CBI ने लिया हिरासत में, स्‍टेशन को भी किया सील

Odisha Train Tragedy: ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण ट्रेन दुर्घटना की सीबीआई जांच कर रही है. बालासोर बाहानगा में हुए इस रेल हादसे में रविवार को केंद्रीय खुफिया ब्यूरो (सीबीआई) ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है. मिली जानकारी के मुताबिक, हिरासत में लिए गए लोगों में एक अधिकारी भी शामिल है. वहीं बहानागा एएसएम को हिरासत में लेने की भी बात सामने आ रही है.

सीबीआई की दस सदस्‍यीय टीम कर रही जांच
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ट्रेन हादसे को लेकर अपनी जांच में केंद्रीय ब्यूरो ने कई लोगों से पूछताछ की है. सीबीआई की दस सदस्यीय टीम इस मामले की जांच में जुटी है. मामले से जुड़ी जांच के क्रम में सीबीआई ने कई लोगों से पूछताछ की है. केंद्रीय ब्यूरो सहायक स्टेशन मास्टर और गेट मैन से भी पूछताछ हो रही है. बताया जा रहा है कि करीब नौ अधिकारी, जो किसी न किसी रूप से प्रभारी थे, वे भी सीबीआई की जांच के दायरे में हैं.

बाहानगा स्टेशन पर नहीं रुकेगी कोई ट्रेन
बाहानगा स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को रोक दिया गया है. इस स्टेशन पर सीबीआई की अनुमती के बगैर ट्रेनों का स्टापेज नहीं हो सकेगा. वहीं बाहानगा बाजार थाने को भी सील कर दिया गया है. घटना स्थल पर वैज्ञानिक टीम ने कई नमूने जब्त किए हैं. इसके अलावा सीबीआई ने रिले रूम को भी जांच के दायरे में ले लिया है. मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, दक्षिण-पूर्वी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) ने बताया कि अगले आदेश तक कोई भी ट्रेन बाहानगा बाजार रेलवे स्टेशन पर नहीं रुकेगी. हादसे के बाद से ही सीबीआई की टीम बालेश्वर में जमी हुई है. वहीं प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सीबीआई टीम को हादसे से जुड़े कोई अहम सुराग भी हाथ लगे हैं.

सीबीआई को मिली अहम जानकारियां
बाहानगा बाजार रेलवे स्टेशन में कई कम्प्यूटर के हार्ड डिस्क को भी सीबीआई ने जब्त किया है. इस स्टेशन के अंदर मौजूद प्राइवेट नंबर एक्सचेंज बुक की जांच की. वहीं सीबीआई की टीम ने रिले रूम, पैनल रूम एवं डाटा लॉकर को सील कर दिया है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version