Odisha: समुद्र में नहा रहे दो पर्यटक तेज लहरों में बहे, हुई मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Odisha: ओडिशा के पुरी से दुखद खबर सामने आई है. यहां सोमवार समुद्र में नहाने के दौरान दो पर्यटकों की डूबकर से मौत हो गई. यह हादसा सेक्टर-14 लाइटहाउस बीच के पास हुआ, जहां अक्सर पर्यटक समुद्र का आनंद लेने पहुंचते हैं.

देखते ही देखते बह गए पर्यटक

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों पर्यटक सुबह के समय समुद्र में नहाने के लिए उतरे थे. इसी दौरान अचानक समुद्र की तेज लहर में वे फंस गए और देखते ही देखते गहरे पानी की ओर बह गए. मौके पर मौजूद लोगों ने जब उन्हें संघर्ष करते देखा, तो तुरंत लाइफगार्ड और फायर सर्विस टीम को इसकी सूचना दी.

मौके पर पहुंची लाइफगार्ड और अग्निशमन विभाग की टीम

कुछ ही देर में लाइफगार्ड और अग्निशमन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. काफी प्रयास के बाद दोनों पर्यटकों को समुद्र से बाहर निकाला गया और तुरंत इलाज के लिए पुरी जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया. पुलिस शवों को कब्जे में लेकर मृतकों की पहचान में जुटी है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version