पाकिस्तान में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन, खैबर पख्तूनख्वा में 6 आतंकी मारे गए, पंजाब में 12 अरेस्ट

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

पेशावर: पाकिस्तान में आतंकी घटनाएं बढ़ रही है. इसको देखते हुए शरीफ सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंक के खिलाफ अभियान शुरू किया है. सोमवार को पाकिस्तानी सेना और सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया है. इस ऑपरेशन के दौरान कम से कम 6 आतंकी मारे गए हैं, जबकि एक सुरक्षा कर्मी की भी मौत हुई है. ऑपरेशन के दौरान कई अन्य आतंकियों के घायल होने की भी खबर है.

तीन सुरक्षाकर्मी भी घायल

इस मामले में अधिकारियों ने बताया कि खैबर पख्तूनख्वा में आतंकियों के खिलाफ अभियान अफगानिस्तान बॉर्डर से लगे कबायली जिले के सोरान दर्रा क्षेत्र में शुरू किया गया है. कहा जा रहा है कि इस अभियान में आतंकियों को भारी नुकसान हुआ है. अधिकारियों ने अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसमें तीन सुरक्षा कर्मी घायल भी हुए हैं.

पंजाब में 12 आतंकी गिरफ्तार

उधर, खैबर पख्तूनख्वा के अलावा पंजाब प्रांत में आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. इस कार्रवाई के दौरान 12 आतंकियों को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने बताया कि पंजाब में आतंकियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान भी शुरू किया गया है. पंजाब आतंकवाद निरोधक विभाग (CTD) ने एक बयान में कहा कि लाहौर, फैसलाबाद और बहावलपुर में खुफिया सूचना के आधार पर चलाए गए अभियानों के दौरान आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है. बयान के मुताबिक, आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version