पाकिस्तानः दुष्कर्म की फर्जी खबर फैलाने वालों पर कार्रवाई, 16 व्लॉगर्स और टिकटॉकर गिरफ्तार

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

लाहौरः पाकिस्तान में दुष्कर्म की फर्जी खबर फैलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई हुई है. मालूम हो कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में कॉलेज में दुष्कर्म की झूठी खबर फैलने से काफी हिंसा हुई थी. वहीं, अब कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक छात्रा से दुष्कर्म के बारे में फर्जी खबरें फैलाने के आरोप में 16 व्लॉगर और टिकटॉकर को गिरफ्तार किया है. शनिवार को पंजाब के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इमरान किश्वर ने कहा कि पुलिस ने तोड़फोड़ और हिंसा में शामिल 40 छात्रों की पहचान भी की है.

उन्होंने कहा कि संघीय अन्वेषण एजेंसी (एफआईए) और स्थानीय पुलिस ने 16 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें ज्यादातर बलात्कार के बारे में फर्जी खबर फैलने वाले व्लॉगर और टिकटॉकर हैं. उन्होंने कहा कि तोड़-फोड़ और हिंसा में शामिल लोगों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि हमने घटना के बारे में फर्जी खबरें फैलाने में इस्तेमाल हुए 138 सोशल मीडिया अकाउंट भी ब्लॉक कर दिए हैं. पिछले सप्ताह लाहौर के एक महिला कॉलेज में एक छात्रा से सुरक्षा कर्मी द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म किए जाने की खबर सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पंजाब प्रांत के कई शहरों में हुए हिंसक प्रदर्शनों में कम से कम 50 छात्राएं घायल हो गई थीं, जबकि एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई थी. पुलिस ने 600 से ज्यादा छात्रों को हिरासत में भी लिया था.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version