Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा में हिमस्खलन, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत, जनजीवन प्रभावित

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan: पाकिस्तान से बड़ी खबर सामने आई है. यहां उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में भारी बर्फबारी से आम जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है. बर्फबारी के कारण हुए हिमस्खलन में एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत हो गई. हिमस्खलन के कारण उनका पूरा घर बर्फ में दब गया.

डॉन अखबार की रिपोर्ट के अनुसार

डॉन अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, बर्फबारी के कारण शुक्रवार को खैबर पख्तूनख्वा, बलूचिस्तान, गिलगित-बाल्टिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया. कई सड़कें बंद हो गईं, यात्री फंस गए और भीषण ठंड के बीच बिजली और राहत कार्य प्रभावित हुए. शुक्रवार दोपहर खैबर पख्तूनख्वा के चितराल जिले के दक्षिणी इलाके में स्थित सेरीगल गांव के एक घर को हिमस्खलन ने अपनी जद में ले लिया.

उपायुक्त हाशिम अजीम ने बताया

निचले चितराल के उपायुक्त हाशिम अजीम ने बताया कि मलबे से सभी शव निकाल लिए गए हैं, जबकि नौ साल का एक बच्चा इस हादसे में बच गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारी ने बताया कि इलाके में 20 इंच से ऊपर तक बर्फबारी हुई. पास के चरागाह से भारी मात्रा में बर्फ फिसलकर नीचे आई और उसने पहाड़ी गांव में स्थित उस अकेले घर को अपनी जद में ले लिया.

मृतकों में ये लोग हैं शामिल

मृतकों की पहचान बाचा खान, उनकी पत्नी, तीन बेटे, दो बेटियां और दो बहुओं के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य घर के बीच वाले कमरे में खाना खा रहे थे. चितराल घाटी में अरंदू से लेकर ब्रोघिल तक 36 घंटे से अधिक समय तक लगातार बर्फबारी होती रही, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी पूरी तरह प्रभावित हुई.

कई सड़कों पर आवागमन ठप

कई सड़कों पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई, जिससे हजारों यात्री करीब 18 घंटे तक परेशानियों के बीच फंसे रहे. शुक्रवार शाम को बर्फ हटाए जाने के बाद कुछ जगहों पर यातायात बहाल हो सका. ऊपरी और निचले चितराल की कई सड़कों पर अब भी भारी बर्फबारी के कारण आवागमन ठप है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version