पाकिस्तानः खैबर पख्तूनख्वा में गश्त के दौरान सात पुलिसकर्मी लापता, तलाश जारी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

पेशावर: पाकिस्तान से हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां खैबर पख्तूनख्वा में नियमित गश्त के दौरान सात पुलिसकर्मी अचानक लापता हो गए. इस खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. यह जानकारी खैबर पख्तूनख्वा के जिला पुलिसकर्मी ने दी है.

पुलिस प्रमुख अरशद खान ने बताया

जिला पुलिस प्रमुख अरशद खान ने बताया कि सातों पुलिसकर्मी अफगानिस्तान की सीमा से लगे दक्षिण वजीरिस्तान जिले में लापता हुए हैं. पुलिस उनका पता लगाने के प्रयास में जुटी हैं, लेकिन पुलिसकर्मियों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है.

अरशद खान के मुताबिक

अरशद खान के मुताबिक, लापता पुलसकर्मियों में लड्ढा पुलिस थाने के तीन लोग शामिल हैं, जिनकी पहचान इंसाफ, आबिद और इस्माइल के रूप में हुई है. सभी पुलिसकर्मी लड्ढा इलाके में नियमित गश्त लगा रहे थे, इसी बीच सभी लापता हो गए.

वहीं, चार अन्य पुलिसकर्मी तंगाह-चागमाली इलाके से लापता हुए हैं. इस लिस्ट में सब-इंस्पेक्टर अब्दुल खालिक और कांस्टेबल इरफानुल्लाह, हबीबुल्लाह और इमरान का नाम शामिल है. अरशद खान का कहना है कि लापता पुलिसकर्मियों के ठिकाने के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है और लगातार तलाशी अभियान जारी है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version