पाकिस्तान: अचानक झेलम नदी में आई बाढ़, इमरजेंसी घोषित, लोगों को किया जा रहा अलर्ट

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

पाकिस्तान: झेलम नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि होने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई है. पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने अचानक झेलम नदी में पानी छोड़ दिया है, जिससे तटवर्ती इलाकों में झेलम का पानी भरने के बाद पाकिस्तान ने मुजफ्फराबाद में आपातकाल घोषित कर दिया है.

मस्जिदों से ऐलान कर लोगों को किया जा रहा अलर्ट

मीडिया रिपोर्ट में पाकिस्तान ने भारत पर आरोप लगाया गया है कि अधिकारियों को खबर दिए बिना अचानक झेलम नदी में पानी छोड़ दिया गया है, जिससे मुजफ्फराबाद के पास अचानक जल स्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. स्थानीय प्रशासन ने हट्टियन बाला में जल आपातकाल लगा दिया है और मस्जिदों में ऐलान करते हुए स्थानीय लोगों को चेतावनी भी दी गई. पानी उत्तरी कश्मीर के बारामुल्ला जिले से घुसा और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के चकोठी इलाके से होकर ऊपर उठ रहा है.

Latest News

55 कारीगर, 5840 घंटे की मेहनत….दुबई में बना दुनिया का सबसे बड़ा झुमका

Largest Gold Jhumkas: दुबई की एक ज्वेलरी कंपनी ने सोने का एक अनोखा झुमका बनाया है, जो दुनिया में...

More Articles Like This

Exit mobile version