Pathankot: आर्मी स्टेशन के पास नहर किनारे धमाका, आवाज से दहला इलाका

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pathankot: छतीसगढ़ से सनसनीखेज खबर आ रही है. यहां गुरुवार की सुबह पठानकोट में आर्मी स्टेशन के पास नहर किनारे तेज धमाका हुआ. इस धमाके से आसपास का इलाका दहल गया. धमाके की आवाज दो किलोमीटर तक सुनी गई. सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे डीएसपी
धमाके की सूचना मिलते ही डीएसपी सिटी सुमेर सिंह मान भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. पुलिस को मौके से किसी चीज के कुछ टुकड़े भी मिले हैं.

जांच में जुटी पुलिस
जिस जगह पर धमाका हुआ है, वह जगह आर्मी स्टेशन से लगभग 30 मीटर दूर है. यहां रेहड़ी चालक बैठे रहते हैं. आसपास के लोगों के मुताबिक, आवाज बम धमाके की तरह थी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version