पटना में हादसाः गंगा नदी में पलटी नाव, दो लोगों की मौत, पांच लापता, तलाश जारी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Patna Boat Accident: बिहार से दुखद खबर सामने आई है. यहां नाव गुरूवार की सुबह हादसा हो गया. राजधानी पटना से सटे बाढ़ अनुमंडल में उमानाथ गंगा घाट के पास गंगा नदी में एक छोटी नाव तेज हवा के कारण पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और कई लापता है. इस दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सूचना पर प्रशासन और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य में जुट गई है.

नाव पर सवार से 14-15 लोग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नाव पर करीब 14 से 15 लोग सवार थे. नाव नदी पार कर रही थी. इसी दौरान अचानक तेज हवा चलने से नाव असंतुलित होकर पलट गई. हादसे के बाद लोगों की चीख-पुकार मच गई. आसपास मौजूद लोगों ने दूसरी नाव की मदद से कुछ लोगों को बाहर निकाला.

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कई लोग नदी में बहने लगे थे. कुछ लोग तैरकर बाहर निकल आए, जबकि कई लोग लापता हो गए. शुरुआती जानकारी में करीब 7 लोगों के डूबने की आशंका जताई गई थी.

बाढ़ एसडीपीओ रामकृष्ण ने बताया

बाढ़ एसडीपीओ रामकृष्ण ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई. उन्होंने कहा कि नाव पर कुल 14 लोग सवार थे. इनमें से सात लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. एसडीपीओ के अनुसार, अब तक दो शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि पांच अन्य लोगों की तलाश जारी है. हादसे के बाद SDRF की टीम को भी बुलाया गया है. टीम ने गंगा नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.

Latest News

विश्व युवा कौशल दिवस: CM योगी बोले- UP में पहले नहीं थी नौकरी, निकलती थी तो चाचा-भतीजे…

World youth Skills Day: व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग द्वारा विश्व युवा कौशल दिवस-2026 पर बुधवार को...

More Articles Like This

Exit mobile version