Plane Crash: कजाकिस्तान में विमान क्रैश, 42 लोगों की मौत, सवार थे 110 लोग

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Plane Crash: कजाकिस्तान से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां अक्तौ हवाई अड्डे के पास एक विमान हादसे का शिकार हो गया है. बताया जा रहा है कि विमान में 105 यात्री और चालक दल के 5 सदस्य सवार थे. हादसे में अब तक 42 लोगों के मारे जाने की खबर है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अक्तौ शहर में विमान लैंडिंग के समय क्रैश हो गया और आग के गोले में बदल गया. विमान में हालांकि, मृतकों की आधिकारिक संख्या अब तक सामने नहीं आई है, लेकिन हादसे का वीडियो देखते हुए यह आशंका जताई जा रही है कि हताहतों की संख्या काफी अधिक हो सकती है.

अजरबैजान एयरलाइंस का विमान हादसे का शिकार
दुर्घटना के संबंध में शुरुआती रिपोर्टों से पता चला है कि अजरबैजान एयरलाइंस का विमान अजरबैजान से रूस जा रहा था. इस बीच इसमें कुछ तकनीकी खराबी आ गई. इसके बाद विमान की ओर से अक्तौ हवाई अड्डे से आपातकालीन लैंडिंग की अनुमति मांगी गई. हालांकि, इसी बीच विमान क्रैश हो गया.

समाचार एजेंसी ने मध्य एशियाई देश के आपातकालीन मंत्रालय के हवाले से बताया कि विमान में कुछ लोग जीवित बचे हैं. आपातकालीन सेवाएं मौके पर मौजूद हैं. वहीं, कजाकिस्तान की मीडिया ने स्वास्थ्य मंत्री अकमारल अलनाजारोवा के हवाले से बताया कि एक बच्चे सहित 12 यात्रियों को जीवित बचा लिया गया है. हमने विशेषज्ञों, ट्रॉमेटोलॉजिस्ट, न्यूरोसर्जन सहित तमाम बचाव दलों को मौके पर भेज दिया है. एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था भी की गई है. हम मौके पर ही सहायता प्रदान करने की कोशिश कर रहे हैं. राहत और बचाव कार्य चल रहा है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version