Poonch: पुंछ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, भारी मात्रा में हथियार और अन्य सामान बरामद

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Poonch: पुलिस और सेना के संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है. पुंछ में सुरनकोट तहसील के बैहराम गल्ला के डैर क्षेत्र में पुलिस और सेना के संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान एक आतंकी ठिकाना ध्वस्त किया गया. इस कार्रवाई में सुरक्षा बलों को भारी मात्रा में हथियार और अन्य सामान बरामद किया है.

तीन हैंडग्रेनेड सहित अन्य सामान बरामद

सुरक्षाबलों ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान इस ठिकाने का पता लगा. इस ठिकाने से तीन हैंडग्रेनेड, गोलियां, चार्ज लीड, सरिया राड, वायर कटर, चाकू, पैंसिल सैल, लाइटर सहित कई अन्य सामग्री बरामद की गई है.

बताया कि यह तलाशी अभियान इलाके में सुरक्षा हालात की समीक्षा और आतंकवादियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने को लेकर चलाया गया था. सुरक्षा बलों की सतर्कता और कड़ी मेहनत के चलते यह महत्वपूर्ण कामयाबी मिली है.

Latest News

लखनऊ के प्राण की तरह हैं बाल्मीकि/धानुक समाज: डॉ. दिनेश शर्मा

लखनऊ में मजदूर दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में डॉ. दिनेश शर्मा ने श्रमिकों को ‘श्रम योद्धा’ बताते हुए बाल्मीकि समाज की भूमिका पर जोर दिया.

More Articles Like This

Exit mobile version