पंजाब: सर्विस रिवाल्वर से ASI ने खुद को मारी गोली, मौत, DIG हाउस में थी ड्यूटी, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

पंजाब: पंजाब से हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां लुधियाना के रानी झांसी रोड स्थित डीआईजी लुधियाना रेंज सतिंदर सिंह के घर ड्यूटी पर तैनात एएसआई ने अपने आप को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. उन्होंने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारी. शव को कब्जे में लेकर पुलिस घटना की जांच में जुटी हैं.

एएसआई तीर्थ सिंह ने सिर में मारी गोली

बताया गया है कि एएसआई तीर्थ सिंह (50 वर्ष) पिछले चार से पांच साल से डीआईजी हाउस में ही ड्यूटी कर रहा था. सुबह उसने सर्विस रिवाल्वर से अपने सिर में गोली मार ली. उसके साथी त्काल उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी. सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी और थाना डिवीजन आठ की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस इस जांच में जुटी है कि आखिरकार एएसआई तीर्थ सिंह ने आत्महत्या का कदन क्यो उठाया.

कनाडा में रहते हैं तीन बच्चे 

मूल रुप से मुल्लांपुर दाखा एरिया निवासी तीर्थ सिंह पंजाब पुलिस में बतौर एएसआई तैनात था और चार-पांच वर्ष से डीआईजी हाउस में ही ड्यूटी दे रहा था. उसके तीन बच्चे कनाडा में रहते है. पुलिस के अनुसार, तीर्थ सिंह डीआईजी हाउस में मिसलेनियस स्टोर कीपर की ड्यूटी करता था. अपनी निर्धारित ड्यूटी पर तैनात था. उसने संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली मार ली. सिर में गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. परिजन से जानकारी जुटाई जा रही है कि सुसाइड करने की क्या वजहें थीं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version