Punjab Crime: ड्यूटी पर तैनात हवलदार को लगी गोली, हुई मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Punjab Crime: पंजाब से हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी की गोली लगने से मौत हो गई. यह घटना पठानकोट-जालंधर बाईपास स्थित चक्की पुल के पास हुई. मृतक की पहचान बलबीर पाल सिंह निवासी जालंधर के रूप में हुई है. शव को कब्जे में लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई.

राइफल साफ करते समय चली गोली

बताया जा रहा है बलबीर सिंह अपनी ड्यूटी पर तैनात थे. सरकारी राइफल को साफ कर रहे थे. इसी दौरान ट्रिगर दबने से गोली चल गई और बलबीर से सिर में लग गई. घटना की जानकारी मिलते ही थाना डिवीजन नंबर-2 के प्रभारी मनदीप सलगोत्रा पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल घायल बलबीर को प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पठानकोट-जालंधर बाईपास स्थित पुलिस नाके पर तैनात थे बलबीर

एसएचओ मनदीप सलगोत्रा ने बताया कि बलबीर पाल सिंह की पक्के तौर पर ड्यूटी 80बीएन पीएपी जालंधर थी. इन दिनों अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बलवीर पाल को पठानकोट-जालंधर बाईपास स्थित पुलिस नाके पर तैनात किया गया था. पुलिस जांच में यह सामने आया है कि आज सुबह भी हवलदार बलबीर सिंह अपनी डयूटी पर तैनात था और जैसे ही वे अपनी राइफल साफ करने लगा तो उससे बंदूक का ट्रिगर दब गया और गोली चल गई, जो बलबीर के सिर में लगी.

हवलदार बलबीर सिंह के परिवार सदस्यों को घटना की सूचना दे दी गई है. शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार के लोगों को सौंप दिया जाएगा. इस घटना से विभाग में शोक की लहर दौड़ गई.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version