Punjab: ट्रक से टकराई मेटाडोर, तीन श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल, जा रहे थे अमरनाथ यात्रा पर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Punjab Accident: पंजाब से दुखद खबर सामने आई है. यहां बुधवार को तड़के श्रद्धआलुओं से भरा वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया. बठिंडा-डबवाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई इस दुर्घटना में अमरनाथ यात्रा पर जा रहे तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए. घायलों को अस्पताल ले जाया गया.

मिली जानकारी के मुताबिक, मेटाडोर में करीब 12 श्रद्धालु सवार थे, जो राजस्थान के बाड़मेर से पवित्र अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुए थे. सुबह करीब चार से पांच बजे के बीच गांव जोधपुर रोमाणा के निकट श्रद्धालुओं से भरी मेटाडोर सड़क किनारे खड़े ट्रक (ट्राला) से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि मेटाडोर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार कई यात्री वाहन में ही फंस गए.

इस हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की सूचना मिलते ही थाना संगत पुलिस, समाजसेवी संस्था सहारा जन सेवा की टीमें और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए. राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया और तत्काल बठिंडा के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया. गंभीर रूप से घायल कुछ यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए एम्स बठिंडा रेफर किया गया है.

थाना संगत के एसएचओ जगदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मेटाडोर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई थी. हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा.

पुलिस ने मृतकों की पहचान करने और उनके परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया शुरू कर दी. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. दुर्घटना की जांच में जुटी हैं.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version