Punjab: पंजाब में गन हाउस से 22 हथियार ले उड़े चोर, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Punjab: पंजाब से बड़ी खबर आ रही है. यहां तरनतारन में अमृतसर बाइपास चौक पर स्थित गन हाउस में चोरी की घटना हुई है. अज्ञात चोरों ने गन हाउस से 22 हथियार और 58 कारतूस गायब कर दिया है. घटना की सूचना मिलने पर थाना सिटी तरनतारन की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने जिले भर में हाई अलर्ट जारी कर दिया.

गन हाउस के मालिक ने बताया
गन हाउस के मालिक मनमीत सिंह निवासी दीप एवेन्यू ने बताया कि वह कई वर्षों से अमृतसर बाइपास चौक पर मीत गन हाऊस चला रहे हैं. गत दोपहर वह अपने गन हाउस पर पहुंचा तो देखा कि गन हाऊस में पूरा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था. हथियारों की पड़ताल किया तो पता चला कि गन हाउस से 16 राइफल, एक राइफल 30.6 बोर, चार रिवाल्वर, एक पिस्तौल और 58 कारतूस गायब थे. अज्ञात व्यक्ति दुकान की दीवार तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी में पड़ीं स्ट्रांग रूम की चाबियां निकाल कर हथियार चोरी कर मौके से फरार हो गए.

पुलिस ने जिले भर में जारी किया हाई अलर्ट
चोरी हुए हथियारों में ज्यादा हथियार लोगों के थे. चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी साथ ले गए. सूचना मिलने पर थाना सिटी तरनतारन की पुलिस मौके पर पहुंची. गन हाउस मालिक से पूछताछ करते हुए जांच-पड़ताल की. पुलिस ने जिले भर में हाई अलर्ट जारी कर दिया. चोरों की तलाश में जुटी हुई है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version