पंजाबः बाथरूम में दो सगी बहनों की मौत, गीजर का गैस लीक होना बना काल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

पंजाबः पंजाब में बाथरूम में लगा गीजर दो सगी बहनों के लिए काल बन गया. यहां जालंधर में वॉटर हिटर गीजर की गैस लीक होने से दो मासूम बहनें काल के गाल में समा गई. इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया. यह हादसा जालंधर देहात के भोगपुर के गांव लड़ोई की है. सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई.

बाथरूम में नहाने के दौरान वॉटर गीजर का गैस लीक होने से जान गंवाने वाली बहनों की पहचान 12 वर्षीय प्रभजोत कौर और 10 वर्षीय शरणजोत के रूप में हुई है. प्रभजोत 7वीं कक्षा की छात्रा थी और शरणजोत कौर 5वीं कक्षा में पढ़ती थी. परिवार के लोगों ने कहा कि दोनों घर में बाथरूम में नहाने गई थी. बाथरूम में लगे पानी गर्म करने वाले गीजर से गैस लीक होने की वजह से दोनों बच्चियों का दम घुटने से मौत हो गई.

सुबह स्कूल जाने के लिए बाथरूम में नहाने गई थी बहनें
दोनों बहनें सुबह स्कूल जाने के लिए बाथरूम में नहाने गई थी. बाथरूम में लगा गीजर ऑन था. बच्चियों को पता नहीं चला कि गीजर की गैस लीक हो रही है. जैसे ही उन्होंने बाथरूम का दरवाजा बंद किया, गीजर से गैस का रिसाव होने से दोनों वहीं बेसुध हो गई.

जब काफी देर तक दोनों बहनें बाथरूम से बाहर नहीं आई तो कुछ देर बाद जब उसके छोटे भाई ने आवाज लगाई. अंदर से बंद बाथरूम का दरवाजा नहीं खुल रहा था. इसके बाद छोटे बच्चे ने दरवाजा तोड़ने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा नहीं टूटा. इसके बाद उसने परिवार के लोगों को बताया.

जानकारी होने पर आसपास के लोग भी वहां पहुं गए. लोगों ने दरवाजा तोड़ने के बाद देखा तो दोनों बहने बाथरूम में बेहोश पड़ी थीं. जब तक दरवाजा खुला, तब तक काफी देर हो चुकी थी और दोनों बच्चियों की मौत हो चुकी थी.

परिवार के मुखिया ने बताया कि बच्चों की मां दुबई में रहती है और सभी बच्चे उनके साथ ही रहते हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिवार के लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Latest News

02 September 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

2 सितंबर 2026 बुधवार को भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि रहेगी और हलषष्ठी व्रत रखा जाएगा. इस दिन ध्रुव योग और भरणी नक्षत्र रहेगा. जानें दिनभर के शुभ मुहूर्त और राहुकाल.

More Articles Like This

Exit mobile version