Raebareli: रेलवे ट्रैक पर मिला प्रेमी युगल का शव, पहचान करने में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Raebareli: यूपी के रायबरेली से सनसनीखेज खबर आ रही है. बुधवार की सुबह यहां जगतपुर कोतवाली क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर एक युवक और युवती के क्षत विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई. सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर मृतकों की पहचान करने में जुट गई.

जानकारी के अनुसार, रायबरेली-प्रयागराज रेलखंड पर जगतपुर क्षेत्र के पूरे त्रिलोक गांव के पास सुबह करीब साढ़े 7 बजे रेल ट्रैक पर लोगों ने एक युवक और युवती का क्षत-विक्षत शव देखा. कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. लोग आशंका जताने लगे कि शायद दोनों ने नौचंदी एक्सप्रेस के आगे कूदकर खुदकुशी की है.

थाना प्रभारी बबिता पटेल ने बताया
लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई. युवक और युवती प्रेमी युगल बताए जा रहे हैं. आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी है. इस संबंध में थाना प्रभारी बबिता पटेल ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है. मृतकों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है. यह मामला खुदकुशी का लग रहा है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version