Raja Murder Case: आरोपी सोनम की आज कोर्ट में होगी पेशी, शिलॉन्ग में देर रात हुआ मेडिकल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Raja Raghuvanshi Murder Case: हनीमून के लिए शिलॉन्ग गए इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस में हर दिन चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. इस हत्याकांड में शामिल और राजा की पत्नी सोनम को पुलिस देर रात शिलॉन्ग के सदर थाने लेकर पहुंची.

रात में ही सोनम को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका मेडिकल हुआ. आज (बुधवार) को सोनम को कोर्ट में पेश किया जाएगा. पुलिस बाकी चारों आरोपियों राज कुशवाहा, विशाल राजपूत, आकाश और आनंद को लेकर शिलॉन्ग पहुंच रही है. इस बीच खुलासा हुआ है कि जब राजा की हत्या की गई थी, उस वक्त सोनम वहीं मौजूद थी. इस दौरान सोनम का प्रेमी राज मौके पर नहीं था. वह मेघालय नहीं गया, लेकिन शिलॉन्ग पुलिस के अनुसार, उसने पर्दे के पीछे से सारी योजना बनाई थी और वह सोनम के संपर्क में था.

Latest News

Gold Silver Price Today:  सोने-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जानें क्या है रेट

Gold Silver Price Today: अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी में...

More Articles Like This

Exit mobile version