Rajasthan: तीन राज्यों में ED की छापेमारी, जाने क्या है मामला

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rajasthan News: गुरुवार की सुबह मनी लॉन्ड्रिंग के एक बड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने राजस्थान, गुजरात और दिल्ली में एक साथ छापेमारी की. यह कार्रवाई करीब 2700 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग केस से जुड़ी बताई जा रही है. एजेंसी की टीमें तीनों राज्यों के करीब 24 ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान चला रही हैं.

गुरुवार की सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक बड़े मामले में राजस्थान, गुजरात और दिल्ली में एक साथ छापेमारी की. बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई करीब 2700 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग केस से जुड़ा है. एजेंसी की टीमें तीनों राज्यों के करीब 24 ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान चला रही हैं.

नेक्सा एवरग्रीन प्रोजेक्ट में धोखाधड़ी का मामला
सूत्रों की माने तो, यह छापेमारी “नेक्सा एवरग्रीन” नामक प्रोजेक्ट से जुड़ी है, जिसमें निवेशकों को फ्लैट, जमीन या अधिक मूल्य पर रकम लौटाने का झांसा देकर बड़ी धोखाधड़ी की गई है. आरोप है कि निवेशकों से अरबों रुपए एकत्र कर बाद में रकम हड़प ली गई.

इस घोटाले से संबंधित कई एफआईआर राजस्थान पुलिस पहले ही दर्ज कर चुकी है. अब ईडी इस पूरे मामले की मनी लॉन्ड्रिंग एंगल से जांच कर रही है और इसमें बड़े खुलासों की संभावना जताई जा रही है.

इन जगहों ईडी की टीमें कर रही छापेमारी
राजस्थान के सीकर, जयपुर, जोधपुर, झुंझुनूं, गुजरात के अहमदाबाद और दिल्ली में अलग-अलग ठिकानों पर ईडी की टीमें सर्च ऑपरेशन चला रही हैं. एजेंसी को इस दौरान कई अहम दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक सबूत मिलने की उम्मीद है. सूत्रों के मुताबिक ईडी की यह छापेमारी अभी जारी है और आने वाले दिनों में मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क से जुड़े कई और चेहरों का पर्दाफाश हो सकता है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal 3 July 2026: आज इन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal, 03 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version