राजस्थानः भारी बारिश, तेज बहाव में बहे पांच श्रद्धालु, महिला की मौत, इन जिलों में अलर्ट

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

जयपुरः राजस्थान में भारी बारिश से आम जन-जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है. जालोर जिले में शनिवार को भारी बारिश के कारण 45 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई और चार लोग पानी की तेज धार में बह गए. पुलिस ने बताया कि यह घटना तब हुई, जब जिले के जसवन्तपुरा इलाके में सुंधा माता मंदिर की सीढ़ियों पर पहाड़ से पानी बहने लगा.

कुछ स्थानों पर दर्ज की गई भारी बारिश
हादसे में तेज बहाव में मृतक लक्ष्मी देवी अहारी सहित पांच श्रद्धालु बह गए. उन्होंने बताया कि तीन लोगों को बचा लिया गया, जबकि एक लापता व्यक्ति की तलाश जारी है. पिछले 24 घंटों के दौरान अजमेर, भीलवाड़ा, टोंक, जालौर, दौसा, सवाई माधोपुर, सिरोही, उदयपुर, धौलपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, कोटा और बारां जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई.

मौसम विभाग के मुताबिक
मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार सुबह 8.30 बजे तक पूर्वी राजस्थान में सबसे ज्यादा बारिश दौसा में 144.0 मिमी और पश्चिमी राजस्थान के रानीवाड़ा (जालौर) में 65 मिमी दर्ज की गई. मौसम विभाग ने सोमवार तक कोटा, उदयपुर और जोधपुर संभाग के कुछ हिस्सों में भारी बारिश (200 मिमी से अधिक) की भविष्यवाणी की है. मौसम विभाग ने कहा कि 27 अगस्त से राज्य में बारिश की गतिविधियां कम होने की उम्मीद है.

Latest News

Mahakal Bhasma Aarti: महाकाल की भस्म आरती में क्यों चढ़ाई जाती है राख? जानिए इस अनोखी परंपरा का रहस्य

सावन के पवित्र महीने में उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर की भस्म आरती लाखों श्रद्धालुओं को आकर्षित करती है. जानिए भगवान महाकाल को भस्म क्यों चढ़ाई जाती है, इसके पीछे की पौराणिक कथा और धार्मिक महत्व.

More Articles Like This

Exit mobile version