Rajasthan: अज्ञात वाहन ले उड़ा कार सवार 6 लोगों की जिंदगी, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rajasthan: राजस्थान से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. रविवार की सुबह यहां सवाई माधोपुर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार गई. इस हादसे में कार सवार 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जा रहा है कि कार सवार रणथंभौर गणेश मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई.

गणेश जी का दर्शन करने जा रहा था परिवार
बताया जा रहा है कि सीकर का एक परिवार गणेश जी का दर्शन करने के लिए रणथंभौर जा रहा था. इसी दौरान सुबह करीब आठ बजे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बौंली थाना क्षेत्र में बनास पुल के पास किसी अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई.

छह की मौके पर हुई मौत, दो बच्चे गंभीर रूप से घायल
इस हादसे में कार में सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई. तत्काल घायल बच्चों को अस्पताल भेजवाया. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के मोर्चरी भेजा.

मृतकों में ये लोग हैं शामिल
थाना अधिकारी धर्मपाल ने बताया कि मृतकों में अनीता पति मनीष शर्मा, संतोष पत्नी कैलाश शर्मा, कैलाश पुत्र रामअवतार शर्मा, पूनम पत्नी सतीश शर्मा, मनीष पुत्र रामअवतार शर्मा और सतीश शर्मा शामिल हैं. मृतकों के नाम की आधिकारिक पुष्टि परिजनों के पहुंचने के बाद ही हो पाएगी. हादसे में घायल दो बच्चों को बौंली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जिन्हें बाद में जयपुर रेफर कर दिया गया है. घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

रिसर्च में दावा- O Blood Group वालों को सबसे ज्यादा काटते हैं मच्छर, डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया का भी खतरा

Health Tips: अक्सर देखा होगा कि एक ही जगह बैठे लोगों में कुछ को मच्छर बार-बार काटते हैं, जबकि...

More Articles Like This

Exit mobile version