Rajasthan: सड़क हादसे में तीन भाइयों की मौत, मातम में बदली शादी की खुशियां

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

सीकरः राजस्थान से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां शनिवार की देर रात सीकर जिले के लोसल थाना इलाके में तेज रफ्तार कार पोल से टकरा गई. इस हादसे में बहन की शादी की तैयारी में व्यस्त तीन भाइयों की मौत हो गई. जबकि चौथा घायल हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई.

पोल से टकराई तेज रफ्तार अनियंत्रित कार
लोसल पुलिस के मुताबिक, यह दर्दनाक हादसा शनिवार आधी रात के बाद करीब ढाई बजे हुआ. एक कार में सवार होकर चार युवक किसी काम से जा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बड़े पोल से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्थ थी कि कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि चौथा गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे की सूचना पर स्थानीय थाना पुलिस और लोग मौके पर पहुंचे. तत्काल घायल को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया.

गंभीर रूप से घायल किशोर का चल रहा उपचार
अस्पताल में डॉक्टर्स तीनों युवकों की मौत की पुष्टि की. जबकि गंभीर हालत को देखते हुए चौथे युवक को प्राथमिक उपचार के बाद सीकर कल्याण अस्पताल रेफर कर दिया गया. इस दुर्घटना में मौत के शिकार हुए युवकों में शीशराम ओला (20 वर्ष), धर्मेंद्र जाट (19) और लोकेश जाट (20 वर्ष) शामिल हैं. इनमें शीशराम दुल्हन का सगा भाई बताया जा रहा है. शेष दोनों दुल्हन के ममेरे और बुआ लड़के थे. जबकि दुल्हन का एक अन्य चचेरा भाई सुनील जाट (15 वर्ष) गंभीर रूप से घायल है. उसका सीकर के कल्याण अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

सूचना मिलते ही घर में मचा कोहराम
हादसे की सूचना मिलते ही युवकों के घर में कोहराम मच गया. शादी की खुशियां मामते में तब्दील हो गई. मंगल गीतों की जगह वहां परिजनों की चीख-पुकार गूंजने लगी. गांव के जिस किसी को भी हादसे की जानकारी हुई, वह मृतक युवकों के घर पहुंच गया और बिलख रहे परिवार के लोगों को सांत्वना देने में जुट गया. बताया जा रहा है घर में बहन की शादी की तैयारियां चल रही थी. इसी दौरान हुए इस हादसे से शादी की खुशियां गम में बदल गई.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version