Rampur: रामपुर कोर्ट में पेश हुई पूर्व सांसद जयाप्रदा, न्यायायिक हिरासत में भेजा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rampur: सोमवार को रामपुर की पूर्व सांसद जयाप्रदा कोर्ट में पेश हुई. फिलहाल उन्हें न्यायायिक हिरासत में लिया गया है. आचार संहिता उल्लंघन मामले में उन्हें फरार घोषित किया गया था. इसके साथ ही उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया गया था.

मालूम हो कि 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान पूर्व सांसद जयाप्रदा के खिलाफ केमरी और स्वार थाने में आचार संहिता के उल्लंघन के दो मामले दर्ज किए गए थे. इनमें विवेचना के बाद पुलिस ने चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी. स्वार में दर्ज एक मामले में गवाही पूरी हो चुकी है, जबकि केमरी के मामले गवाही होना शेष है.

इस मामले में जयाप्रदा के बयान दर्ज होने थे, लेकिन पूर्व सांसद जयाप्रदा 16 अक्तूबर 2023 से कोर्ट में हाजिर नहीं हो रही हैं. इसके बाद कोर्ट की तरफ से सात बार गैर जमानती वारंट जारी किए गए. एसपी को भी पत्र लिखकर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा था.

कोर्ट ने जमानतियों के खिलाफ भी पत्रावली खोली थी, लेकिन पूर्व सांसद कोर्ट में हाजिर नहीं हुई. इसके बाद एमपीएमएलए मजिस्ट्रेट ट्रायल कोर्ट ने पूर्व सांसद जयाप्रदा को कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर उनको फरार घोषित कर दिया था. सोमवार को वह कोर्ट में पेश हुई.

Latest News

फाइबर जितना ज्यादा, उतना बेहतर ये जरूरी नहीं, जानें रोजाना के लिए कितनी मात्रा है सही

fibre in our diet: जब भी हेल्दी डाइट की बात आती है तो सबसे पहले ध्यान प्रोटीन, विटामिन और...

More Articles Like This

Exit mobile version