रांचीः खादगढ़ा बस स्टैंड में आग का गोला बन गई चार बसें, मची अफरा-तफरी

रांची। रांची शहर के कांटा टोली चौक स्थित खादगढ़ा बस स्टैंड में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चार बसें आग का गोला बन गई. सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी जब तक मौके पर पहुंची, तब तक चारों बसें जलकर पूरी तरह से खाक हो गई. बताया जा रहा है कि आग की यह घटना शॉर्ट सर्किट होने की वजह से हुई है.

गाड़ी लेकर स्टैंड से भागने लगे चालक
स्टैंड परिसर में जैसे ही एक के बाद एक चार बसों में आग लगी, वहां शोर-शराबा के बीच अफरा-तफरी मच गई. आग अन्य बसों को भी अपनी जद में न लें, इस आशंकावश सभी चालक अपनी गाड़ी को लेकर स्टैंड से बाहर भागने लगे. पुलिस का कहना है कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, हालांकि आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लगी है.

पुलिस कर रही है मामले की जांच
पुलिस का कहना है कि बस स्टैंड के अंदर लगे CCTV की जांच की जा रही है. पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि किसी शरारती तत्व द्वारा आग लगाने की घटना तो नहीं की गई है. बकरीद की छुट्टी होने की वजह से बस स्टैंड में लोगों की संख्या काफ़ी कम थी.

Latest News

55 कारीगर, 5840 घंटे की मेहनत….दुबई में बना दुनिया का सबसे बड़ा झुमका

Largest Gold Jhumkas: दुबई की एक ज्वेलरी कंपनी ने सोने का एक अनोखा झुमका बनाया है, जो दुनिया में...

More Articles Like This

Exit mobile version