रांची में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, गर्ल्स हॉस्टल में चल रहा था देह व्यापार, हिरासत में 10 युवतियां

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ranchi News: रांची में पुलिस ने गर्ल्स हॉस्टल में चलने वाले सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा किया है. शहर के लालपुर स्थित ओम गर्ल्स हॉस्टल से 10 युवतियों सहित 11 को हिरासत में लिया गया है. पुलिस पूछताछ में रैकेट के पूरे नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.

हॉस्टल में चल रहा था सेक्स रैकेट (Ranchi News)

पुलिस को जानकारी मिली थी कि हॉस्टल परिसर से संगठित तरीके से देह व्यापार चलाया जा रहा है और यहां से युवतियों को अलग-अलग स्थानों पर भेजा जाता था. सूचना के आधार पर तत्काल टीम गठित की गई और छापेमारी की गई. मौके से पकड़े गए युवक-युवतियों से गहन पूछताछ की जा रही है.

रैकेट से कई बाहरी लोग भी जुड़े हो सकते हैं

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि लंबे समय से हॉस्टल का इस्तेमाल सेक्स रैकेट के ठिकाने के रूप में हो रहा था. गिरोह लड़कियों को यहां रखकर बाहर भेजता था और इसके बदले मोटी रकम वसूली जाती थी. छापेमारी अभियान में सिटी डीएसपी वेंकटेश रमन, कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय, लालपुर थाना प्रभारी रूपेश कुमार समेत जिले के कई पुलिस अधिकारी शामिल थे. अधिकारियों ने बताया कि यह मामला गंभीर है और इसमें हॉस्टल प्रबंधन की भूमिका की भी जांच की जा रही है. पुलिस ने संदेह जताया कि इस रैकेट से कई बाहरी लोग भी जुड़े हो सकते हैं. जांच का दायरा बढ़ाते हुए संभावित सरगनाओं और सहयोगियों को चिह्नित किया जा रहा है.

हिरासत में लिए गए लोगों से हो रही पूछताछ

पुलिस का कहना है कि हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ के बाद कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है और जल्द ही रैकेट से जुड़े मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इसके पहले 19 अगस्त को झारखंड के हजारीबाग में पुलिस ने बड़ा सेक्स रैकेट पकड़ा था. यहां हाईवे के किनारे छह होटलों पर छापेमारी कर 26 युवक-युवतियों को संदिग्ध स्थिति में हिरासत में लिया गया था. बाद में इनमें से 17 लोगों को जेल भेजा गया था. इनमें होटलों के संचालक और मैनेजर भी शामिल थे.

ये भी पढ़ें- Ujjain: शिप्रा नदी में गिरी कार, पुलिस की वर्दी में एक शव बरामद, कार की तलाश जारी

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version