राजा हत्याकांड में खुलासा: मेघालय में पत्नी ने ही कराई थी हत्या, गाजीपुर में गिरफ्तार हुई कातिल पत्नी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

शिलॉन्ग: बीते दिनों मेघालय में हनीमून के दौरान इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस की माने तो राजा की हत्या कराने में उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी का हाथ था. उसने ही किराए के हत्यारे बुलाए थे. डीजीपी नोंगरांग ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि इस हत्या के सिलसिले में पत्नी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

शिलांग में लापता हो गया था हनीमून मनाने गया कपल, पति का मिला था शव

मालूम हो कि इंदौर के व्यवसायी राजा रघुवंशी की मई में शादी हुई थी, जिसके बाद वो अपनी पत्नी सोनम रघुवंशी के साथ हनीमून मनाने मेघालय के शिलांग गए थे. वहां दोनों लापता हो गए थे. काफी खोजबीन के बाद राजा रघुवंशी का शव बरामद हुआ था और सोनम लापता थी. सोमवार की सुबह अचानक सोनम रघुवंशी यूपी के गाजीपुर स्थित एक ढाबे में मिली, जिसके बाद उसे गिरप्तार कर लिया गया है. अब पता चला है कि सोनम ने ही पति राजा रघुवंशी के हत्या की साजिश रची थी और फिर फरार हो गई थी. उसके साथ तीन और युवकों को गिरफ्तार किया गया है. सभी पूछताछ हो रही है.

सोनम जहां रूकी थी, उस ढाबा संचालक ने बताया कि उसी के नंबर से ढाबे पर पहुंची उस लड़की ने किसी को फोन किया था. वह खूब रो रही थी, उसके बाद हमने पुलिस को सूचना दी और नंदगंज थाने की पुलिस ढाबे पर पहुंची थी और उसको अपने साथ थाने ले गई.

मेघालय के डीजीपी किया मामले का खुलासा

सोमवार की सुबह डीजीपी आई नोंग्रांग ने बताया कि इंदौर के पर्यटक राजा रघुवंशी की हत्या कथित तौर पर मेघालय में हनीमून के दौरान उनकी पत्नी द्वारा किराए पर लिए गए लोगों ने की थी. पीटीआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पत्नी सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया, जबकि रात भर की छापेमारी में तीन अन्य हमलावरों को गिरफ्तार किया गया. 23 मई को मेघालय के सोहरा इलाके में छुट्टियां मनाने के दौरान रघुवंशी और उनकी पत्नी लापता हो गए थे. 2 जून को राजा रघुवंशी का शव एक खड्ड में मिला, जबकि उनकी पत्नी की तलाश जारी थी.

डीजीपी ने कहा, “एक व्यक्ति को यूपी से पकड़ा गया और दो अन्य आरोपियों को एसआईटी ने इंदौर से पकड़ा गया है”. उन्होंने कहा, “सोनम ने यूपी के नंदगंज पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण कर दिया और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया.” नोंग्रांग ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों ने खुलासा किया है कि पत्नी ने रघुवंशी की हत्या के लिए उन्हें किराए पर लिया था. उन्होंने कहा, ”इस अपराध में शामिल कुछ और लोगों को पकड़ने के लिए मध्य प्रदेश में अभियान अभी भी जारी है.”

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version