नर्मदापुरम में सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बारातियों की टवेरा,पांच लोगों की मौत, छह घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Narmadapuram Accident: मध्य प्रदेश से भीषण सड़क हादसे की खबर आई है. यहां नर्मदापुरम में बीती देर रात बारातियों से भरी टवेरा और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच टक्कर हो गई. इस हादसे में जहां पांच लोगों की मौत हो गई, वहीं छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे से शादी की खुशियां मातम में बदल गई.

जानकारी के अनुसार, महेंद्रवाड़ी और माखननगर के रहने वाले लोग एक शादी समारोह में शामिल होकर बुधनी से टवेरा गाड़ी में सवार होकर लौट रहे थे. इसी दौरान रात करीब दो बजे माखननगर थाना के क्षेत्र में नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाईवे पर आंचलखेड़ा गांव के पास टवेरा अनाज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी कि टवेरा वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया. वहीं छह से सात घायलों का इलाज जारी है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जिला अस्पताल में रातभर मृतकों के परिजन और ग्रामीणों की भीड़ लगी रही. शादी की खुशियां मातम में बदल गई. पुलिस हादसे की जांच कर रही है.

Latest News

बिठूर में बोले CM योगी- सिर्फ भाजपा के पास दंगाइयों का उपचार, सपा के नेता भी लेने लगे हैं राम का नाम, इनके इरादे...

Cm Yogi In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर...

More Articles Like This

Exit mobile version