Roorkee: बस ने बाइकों और स्कूटी में मारी टक्कर, दो की मौत, तीसरा गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Roorkee Accident: रुड़की में सड़क हादसा हुआ है. यहां रोडवेज बस ने दो बाइक और एक स्कूटी में टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस के मुताबिक, मंगलवार सुबह ऋषिकेश डिपो की एक बस हरिद्वार से रुड़की आ रही थी. जैसे ही बस रुड़की-लक्सर हाईवे पर नगला इमरती से आगे एक पेट्रोल पंप के सामने पहुंची, आगे चल रही एक बस को गलत साइड से ओवरटेक करने लगी.

बताया जा रहा है कि इस दौरान जैसे ही बस ने ओवरटेक किया, सामने से आ रही दो बाइक और एक स्कूटी में टक्कर मार दिया. बस की जद में आकर तीनों वाहन दूर तक घिसटते चले गए. हादसे के बाद चालक मौके पर बस छोड़कर फरार हो गया.

दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे मार्ग पर जाम लग गया. सूचना मिलते ही सीओ नरेंद्र पंत और पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटना की जानकारी ली. पुलिस ने तीनों घायलों को रुड़की के सिविल अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक घायल को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. चालक की तलाश में जुटी है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version