रूस ने यूक्रेन पर फिर किया हमला: कीव में ड्रोन और मिसाइल अटैक, दो लोगों की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russia-Ukraine War: पिछले तीन साल से अधिक समय से चल रहे रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष जारी है. इसी बीच बुधवार को एक बार फिर रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव सहित कई शहरों पर ड्रोन और मिसाइल वार किया. अधिकारियों के अनुसार, इस हमले में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं. कीव के दनीप्रो जिले में एक 16-मंजिला इमारत की 6वीं मंजिल पर ड्रोन का मलबा गिरने से आग लग गई. दमकलकर्मियों ने मौके से दस लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, लेकिन दो लोगों के शव बरामद हुए.

17 मंजिला इमारत पर गिरा ड्रोन

दार्निस्तकी जिले में भी एक 17-मंजिला इमारत पर ड्रोन गिरा, जिससे पांच मंजिलों पर आग लग गई. यहां से 15 लोगों को बचाया गया, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं. वहीं डेसंयांस्की जिले में एक दस-मंजिला इमारत की दीवार को क्षति पहुंची और गैस पाइप में आग लग गई. वहां से 20 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया.

कीव के मेयर विटाली क्लिट्सको ने बताया

इस हमले के बारे में कीव के मेयर विटाली क्लिट्सको ने बताया कि एक डॉर्मिट्री बिल्डिंग (छात्रावास) पर भी ड्रोन का मलबा गिरा और बचाव दल मौके पर पहुंच गया है. इस हमले में एक चिकित्सा केंद्र की खिड़कियां भी टूट गईं. अधिकारी ने बताया कि कीव के अलावा जपोरिज्जिया और ओडेसा क्षेत्र के बंदरगाह शहर इजमेल पर भी हमला किया गया.

जेलेंस्की का क्या है कहना?
इस हमले के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की अमेरिका से लॉन्ग-रेंज टोमहॉक मिसाइलें मांग रहे हैं, लेकिन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस पर साफ राय नहीं दे रहे हैं. जेलेंस्की ने मंगलवार को कहा कि हमें इस युद्ध को खत्म करना है और केवल दबाव ही शांति ला सकता है.

ट्रंप और नाटो प्रमुख की बातचीत
मालूम हो कि बुधवार को ट्रंप की नाटो प्रमुख मार्क रुटे के साथ व्हाइट हाउस में बातचीत होनी है. नाटो, यूक्रेन को हथियार सप्लाई करने के लिए कई देशों के साथ समन्वय कर रहा है. इसके साथ ही शुक्रवार को लंदन में ‘कोएलिशन ऑफ द विलिंग’ यानी यूक्रेन का समर्थन करने वाले 35 देशों के समूह की बैठक होनी है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version