Russia Ukraine War: कीव में सिलसिलेवार धमाके, रूस ने दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russia-Ukraine War: यूक्रेनी वायुसेना द्वारा मिसाइल हमले की चेतावनी दिए जाने के बाद सोमवार को आधी रात को यूक्रेन की राजधानी कीव में सिलसिलेवार धमाकों की आवाज सुनी गई. टेलीग्राम पर कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने मैसेजिंग ऐप जानकारी देते हुए कहा कि राजधानी में एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय रूप से काम कर रहा है. दुश्मन कीव पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला कर रहा है.

उन्होंने बताया कि इन हमलों की वजह से कीव के दक्षिण में स्थित होलोसीवस्की जिले में आग लग गई है. राजधानी में आधा दर्जन धमाकों की आवाज सुनाई देने से पहले ही हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन बजने लगे थे.

रूस का बड़े पैमाने पर हमला जारी

रूस द्वारा पिछले महीने से कीव को बड़े पैमाने पर मिसाइल हमलों का निशाना बनाया जा रहा है. इन हमलों में विशेष रूप से बैलिस्टिक हथियारों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो अत्यधिक तेज होते हैं और जिन्हें हवा में रोक पाना या नष्ट करना काफी कठिन होता है. मालूम हो कि इससे पहले 1 से 2 जुलाई की मध्यरात्रि को हुई बड़े पैमाने पर रूसी बमबारी में 30 लोगों की मौत हो गई थी.

Latest News

Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में आई तेजी, नहीं बदले चांदी के भाव, जानिए ताजा रेट

Gold Silver Price Today: अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी...

More Articles Like This

Exit mobile version