Sagar Accident: बस और ट्रक की टक्कर, तीन की मौत, 42 लोग घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sagar Accident News: मध्य प्रदेश से भीषण सड़क हादसे की खर आ रही है. यहां गुरुवार की सुबह खुरई के पास बस और ट्रक की आमने-सामने से टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में एक महिला यात्री सहित बस और ट्रक के टालकों की मौत हो गई, जबकि 42 यात्री घायल हैं. सभी घायलों को खुरई सिविल अस्पताल ले जाया गया. दो की नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया. यह दुर्घटना खुरई खिमलासा रोड पर धांगर गांव के मेनसी तिराहा पर हुई.

बस में सवार थे 70 से ज्यादा लोग
मिली जानकारी के मुताबिक, सागर ट्रांसपोर्ट की बस यात्रियों को लेकर बीना से सागर जा रही थी. 32 सीटर बस में 70 से ज्यादा लोग सवार थे. खुरई से कुछ ही दूरी पर बस पहुंची थी कि सामने से आ रहे ट्रक में टकरा गई. इस हादसे में बसाहारी गांव निवासी यात्री सावित्री कुर्मी, चंदामऊ निवासी ट्रक चालक अनीस खान और रामसागर निवासी बस चालक इकबाल की मौके पर ही मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
कुछ ही देर में खुरई देहात थाना पुलिस और 6 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची. एसडीएम, एसडीओपी भी मौके पर पहुंच गए. तत्काल घायलों को खुरई सिविल अस्पताल भेजा गया. 20 से ज्यादा लोगों को मामूली चोट आई है. दो की नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया. बताया जा रहा है कि बस में सवार अधिकांश यात्री खिमलासा और बसाहरी गांव के हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version