सुरक्षाबलों ने कुपवाड़ा में आतंकी ठिकाना किया ध्वस्त, पांच AK राइफल और गोला-बारूद बरामद

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Several weapons recovered in Kupwara: सुरक्षाबलों को उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा में बड़ी कामयाबी मिली है. सेना और सुरक्षाबलों के एक संयुक्त अभियान के दौरान नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे केरन सेक्टर में आतंकियों के एक गुप्त ठिकाने को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया है. इस विशेष कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में घातक हथियार और युद्ध जैसे अन्य हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए हैं.

बताया गया है कि सुरक्षाबलों को केरन सेक्टर में आतंकियों की हलचल और उनके एक ठिकाने को लेकर सटीक खुफिया इनपुट मिले थे. इस पुख्ता जानकारी के आधार पर सेना और स्थानीय सुरक्षाबलों ने तत्काल पूरे इलाके की घेराबंदी की और बड़ा तलाशी अभियान शुरू किया.

इस सघन सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने ठिकाने से पांच एके-सीरीज राइफलें, नौ मैगजीन, एक हैंड ग्रेनेड और भारी मात्रा में जिंदा कारतूस सहित सैन्य सामग्री बरामद की है. अधिकारियों का मानना है कि इतनी बड़ी तादाद में हथियारों की बरामदगी से आतंकियों के किसी बड़े और नापाक मंसूबे को समय रहते नाकाम कर दिया गया है. इस कार्रवाई के बाद से पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को और तुस्त-दुरुस्त कर दिया गया है. फिलहाल, इस मामले में विस्तृत विवरण का इंतजार है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version