Shravasti: रामपुर में दो बसों की टक्कर, तीन की मौत, 26 लोग घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Shravasti: श्रावस्ती से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां सोमवार को रामपुर में एक प्राइवेट बस की निगम की बस से सामने से टक्कर हो गई. इस हादसे में जहां तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं 26 लोग घायल हो गए. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया. बताया गया है कि हरिद्वार से यात्रियों को लेकर जमुनहा वापस लौट रही थी.

जानकारी के अनुसार, जमुनहा तहसील क्षेत्र से प्राइवेट बस यूपी 70 बीटी 0592 बुक कराकर 49 लोग बुधवार शाम शांतिकुंज हरिद्वार गए थे. जहां से सभी सोमवार को वापस घर लौट रहे थे. जैसे ही बस रामपुर जिले के थाना मिलक नगर हाईवे स्थित भैरव बाबा मंदिर पहुंची, सामने से आ रही साहिबा बाग डिपो की बस से आमने-सामने से टक्कर हो गई.

इस हादसे में रोडवेज बस चालक सहित प्राईवेट बस में सवार मल्हीपुर थाना क्षेत्र के वीरगंज बाजार निवासी मनोहर मौर्या (60 वर्ष) पुत्र स्वामी दयाल, कथरा बाजार निवासी जगदीश गुप्ता (45) पुत्र सुंदर लाल गुप्ता और हरीराम विश्वकर्मा (60 वर्ष) पुत्र छोटे की मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. लोगों की मदद से सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया. शवों को कब्जे में लेकर पुलिस घटना की जांच में जुट गई.

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version