Sikkim: नहर में मिला लापता सिक्किम के पूर्व मंत्री का शव, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sikkim: नौ दिनों से लापता सिक्किम के पूर्व मंत्री आरसी पौड्याल का शव पश्चिम बंगाल की एक नहर में मिला. सिक्किम के पूर्व मंत्री का शव सिलीगुड़ी के पास एक नहर में मिला है. सिक्किम सरकार ने आरसी पौड्याल की तलाश के लिए एसआईटी का गठन किया था.

नौं दिनों से लापता थे आरसी पौड्याल
इस मामले में पुलिस ने बताया कि 80 वर्षीय पौड्याल का शव मंगलवार को सिलिगुड़ी के फुलबारी में तीस्ता नहर में तैरता हुआ मिला. जांच में प्रथम दृष्टया ऐसा संदेह है कि शव तीस्ता नदी के ऊपरी हिस्से से बहकर आया होगा. घड़ी और कपड़ों से शव की शिनाख्त की गई.

मालूम हो कि आरसी पौड्याल बीते 7 जुलाई को पाकयोंग जिले के अपने गृहनगर छोटा सिंगताम से लापता हो गए थे. राजनेता की तलाश के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था. पुलिस ने बताया कि आरसी पौड्याल की मौत की जांच की जा रही है. पौड्याल सिक्किम विधानसभा में डिप्टी स्पीकर रहे और बाद में राज्य के वन मंत्री बने थे.

सिक्किम की राजनीति का बड़ा नाम रहे पौड्याल
आरसी पौड्याल को 70 और 80 के दशक के अंत में हिमालयी राज्य के राजनीतिक परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति माना जाता था. उन्होंने राइजिंग सन पार्टी की स्थापना की थी. उन्हें सिक्किम की सांस्कृतिक और सामाजिक गतिशीलता की गहरी समझ के लिए भी जाना जाता था.

सीएम पीएस तमांग ने आरसी पौड्याल की मौत पर दुख जताया
सीएम पीएस तमांग ने आरसी पौड्याल की मौत पर दुख जताया और कहा, ‘मैं स्वर्गीय श्री आरसी पौड्याल ज्यू के आकस्मिक निधन से बहुत दुखी हूं, जो प्रतिष्ठित वरिष्ठ राजनीतिक नेता थे. उन्होंने सिक्किम सरकार में मंत्री के रूप में विभिन्न पदों पर काम किया था और झुलके गम पार्टी के नेता थे.’

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version