सिलीगुड़ी: गाय चोरी के शक में तीन युवकों की पिटाई, दो की मौत, तीसरा गंभीर, वाहन फूंका

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Siliguri Crime: सिलीगुड़ी से सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां माटीगाड़ा ब्लॉक में गाय चोरी के संदेह में आक्रोशित भीड़ ने तीन युवकों को पकड़कर बेरहमी से पिटाई की. पुलिस सूत्रों की माने तो भीड़ द्वारा की गई पिटाई में दो युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे की हालत नाजुक है. घटना के बाद भीड़ ने दो वाहनों में जमकर तोड़फोड़ और आगजनी की.

एक पिकअप वाहन को आग के हवाले कर दिया गया, जबकि दूसरे वाहन में भी आग लगाने का प्रयास किया गया. बताया गया है कि यह घटना शनिवार सुबह माटीगाड़ा ब्लॉक के शिवमंदिर-ताराबाड़ी इलाके में हुई. घटना के बाद से इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही बागडोगरा और माटीगाड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के आला-अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस मृतक और घायल युवक की पहचान करने के साथ ही पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है.

मवेशी चोरी की घटना से परेशान थे लोग

बताया जा रहा है कि सिलीगुड़ी शहर और महकमा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में पिछले कई महीनों से गाय चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों में आक्रोश था. आरोप है कि एक गिरोह रात के अंधेरे में वाहनों से निकलकर ग्रामीण इलाकों में गाय की चोरी करता था.

इस घटना को लेकर पशुपालन पर निर्भर परिवारों के बीच चिंता बनी हुई थी. स्थानीय लोगों का दावा है कि सप्ताह में दो-तीन गाय चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं. आरोप यह भी है कि गिरोह के सदस्य वाहनों में धारदार हथियार और पत्थर रखते थे तथा पीछा करने पर पुलिस पर भी हमला करने की कोशिश कर चुके हैं.

जानकारी मिली है कि शुक्रवार की रात शिवमंदिर से सटे ताराबाड़ी इलाके में कुछ लोगों ने संदिग्ध रूप से एक वाहन को घूमते देखा था. गाय चोरी के संदेह में स्थानीय लोगों ने वाहन का पीछा शुरू कर दिया. वाहन सवार भागने लगे, लेकिन भीड़ ने उन्हें घेर लिया.

घटना की जांच में जुटी पुलिस

इसके बाद स्थिति बेकाबू हो गई. लोगों ने वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी. इसी दौरान वाहन में मौजूद युवकों की बेरहमी से पिटाई की गई, जिसमें दो की मौत हो गई और तीसरा गंभीर रूप से घायल है. फिलहांल, पुलिस घटना की जांच में जुटी हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version