सोनीपतः कत्था बनाने की फैक्ट्री में बॉयलर फटा, दो की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

सोनीपतः बुधवार की देर रात सोनीपत के कुंडली थाना क्षेत्र में श्री गणेश नाम की कत्था बनाने वाली फैक्ट्री का बॉयलर ब्लास्ट हो गया. इस दुर्घटनामें जहां दो लोगों की मौत हो गई, वहीं 15 लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि जिस वक्त यह हादसा हुई, उस समय फैक्ट्री में मजदूर काम कर रहे थे.

धमाके से बिल्डिंग गिरी, कई लोगों के दबे होने की सूचना
बताया जा रहा है कि धमका इतना तेज था कि आसपास बनी कई बिल्डिंग क्षतिग्रस्त हो गई. पास की एक बिल्डिंग भी गिर गई, जिसमें कई लोगों के दबे होने की सूचना है. आसपास के लोगों ने घायलों को मलबे से निकाला. उनका उपचार नरेला के राजा हरीश चंद्र अस्पताल में चल रहा है.

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन पर मदद ना करने का आरोप लगाया है. फिलहाल मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद हैं. पुलिस और अन्य एजेंसी में रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: सितारों की चाल से जानें किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 08 September 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version