Srinagar: ‘नशा मुक्त जम्मू कश्मीर’ अभियान में श्रीनगर में एक्शन, 1.5 करोड़ की अवैध संपत्ति ध्वस्त

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Srinagar: नशा तस्करी के खिलाफ श्रीनगर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध संपत्ति को ध्वस्त कर दिया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.5 करोड़ बताई जा रही है. बुधवार को यह कार्रवाई हाका बाजार के लाल बाजार इलाके में की गई.

पुलिस के मुताबिक, यह दो मंजिला अवैध निर्माण राज्य भूमि पर किया गया था, जिसमें एक अतिरिक्त कमरा और बाथरूम भी शामिल था. इस संपत्ति को एक वांछित नशा तस्कर से जुड़ा हुआ बताया गया है.

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यह कार्रवाई ‘नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान’ के तहत की गई है. ध्वस्त की गई संपत्ति का संबंध अरशद अहमद शेख नामक नशा तस्कर से बताया गया है, जो एनडीपीएस एक्ट के कई मामलों में वांछित है. यह पूरी कार्रवाई कार्यकारी मजिस्ट्रेट और नगर निगम अधिकारियों की मौजूदगी में की गई और इसे शांतिपूर्ण तरीके से अंजाम दिया गया. अधिकारियों ने कहा कि नशा तस्करी से जुड़े नेटवर्क को खत्म करने के लिए ये कार्रवाई की गई है और आगे भी यह कार्रवाई चलती रहेगी.

Latest News

कुछ ही घंटों के भीतर दो पड़ोसी देशों के लिए रवाना हुए बांग्लादेशी डेलीगेशन, आखिर क्या है ढाका का मकसद  

Bangladesh NSI chief: बांग्लादेश की आंतरिक खुफिया एजेंसी नेशनल सिक्योरिटी इंटेलिजेंस (NSI) के प्रमुख मेजर जनरल अबू मोहम्मद सरवर...

More Articles Like This

Exit mobile version