श्रीनगर: सुरक्षाबलों ने कब्रिस्तान से बरामद किया कई AK-47 और गोला-बारूद, आगे की जांच में जुटी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Srinagar: श्रीनगर से बड़ी खबर सामने आई है. यहां मंगलवार को सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है. सुरक्षाबलों ने श्रीनगर के नेपोरा इलाके में स्थित कब्रिस्तान से कई हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है. इसे कब्जे में आगे की जांच शुरु कर दी गई है.

बताया गया है कि पुलिस टीम ने फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम और एक कार्यकारी मजिस्ट्रेट के साथ मिलकर यह तलाशी अभियान चलाया था. जिस दौरान हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए.

अधिकारियों के मुताबिक

अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई 2015 में बेमीना पुलिस स्टेशन में दर्ज एक मामला (यूएपीए की धारा 13 के तहत) की जांच के तहत की गई थी. तलाशी के दौरान टीम को एक चीनी हैंड ग्रेनेड, 20 पोस्टर, 100 ग्राम बारूद और 10 AK-47 राउंड लाइव मिले. सुरक्षा बलों ने बरामद सामग्री को कब्जे में ले लिया और आगे की जांच में जुटी हैं.

Latest News

Aaj Ka Suvichar 26 August 2026: आज के 10 अनमोल विचार, जो बढ़ाएंगे आपका आत्मविश्वास

26 अगस्त 2026 के 10 शानदार सुविचार पढ़ें, जो मेहनत, आत्मविश्वास, धैर्य, समय की कीमत और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं.

More Articles Like This

Exit mobile version