ईराकी MP के घर में मिला नोटों का ढेर, भारी मात्रा में सोना, रकम जान हिल जाएगा आपका दिमाग

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Iraq Anti Corruption Crackdown: इराक से बड़ी खबर सामने आई है. आंतरिक अस्थिरता और तनाव से जूझ रहे इराक में भ्रष्ट्राचार का एक बड़ा मामला देखने को मिला है. करप्शन को लेकर यहां तमाम नेताओं के घरों पर लगातार छापेमारी हो रही है. इस बीच अधिकारियों ने छापेमारी के दौरान इराकी सांसद आलिया नासिफ के घर से 20 अरब इराकी दीनार यानी 146 करोड़ रुपये और भारी मात्रा में सोना जब्त किया है.

इराकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सांसद आलिया नासिफ पूर्व प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल सुदानी की चीफ ऑफ स्टाफ रह चुकी हैं. वरिष्ठ राजनेताओं, सांसदों और सरकारी अधिकारियों को निशाना बनाकर चलाए जा रहे भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत उनके घर पर छापा मारा गया. मालूम हो कि रविवार (28 जून 2026) को तड़के बगदाद के ग्रीन जोन में इराक की काउंटर टेररिज्म सर्विस की खास यूनिट की ओर से छापे मारे गए.

बरामद हुई 805 करोड़ रुपये की संपत्ति

इराक में मई 2026 को प्रधानमंत्री अली अल जैदी ने पदभार ग्रहण किया था. उन्होंने देशभर में भ्रष्टाचार के नेटवर्क पर कड़ी कार्रवाई करने का वादा किया था. सांसद आलिया के घर पर हुई रेड के एक वीडियो में एक कमरे के अंदर कैश के ढेर दिखाई दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि इस पूरे ऑपरेशन में 85 मिलियन डॉलर यानी 805 करोड़ रुपये की संपत्ति बरामद हुई है. इसके अलावा, दोषियों और उनके सहयोगियों से जुड़े घरों और सीक्रेट जगहों से अरबों इराकी दीनार, फॉरेन करेंसी और गोल्ड भी बरामद हुआ है.

इससे पहले करप्शन नेटवर्क के संबंध में न्यायिक गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे. इराकी सरकारी मीडिया ने   मामले को लेकर बताया कि संदिग्धों की पहचान पूर्व डिप्टी तेल शोधन मंत्री अदनान अल जुमैली के उन बयानों के आधार पर की गई, जो उन्होंने मई 2026 के आखिर में भ्रष्टाचार के आरोपों में हिरासत में लिए जाने के दौरान दिए थे.

जांच में कई सांसदों और सरकारी अधिकारियों के नाम सामने आए, जिन्हें इस अभियान के तहत गिरफ्तार किया गया था. कई संदिग्धों के अधिकारियों के अपने घरों तक पहुंचने से पहले ही भाग जाने के बाद ग्रीन जोन के एंट्री गेट सील कर दिए गए. फरार लोगों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है.

इराकी अधिकारियों ने इससे पहले घोषणा की थी कि उन्होंने गबन किए गए सरकारी कोष से 107 मिलियन डॉलर यानी 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा बरामद किए हैं. मालूम हो कि इराक ने देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ सबसे बड़ी जांच शुरू की है. सुप्रीम ज्यूडीशियल काउंसिल के अनुसार, प्राइवेट घरों के नीचे से 98 अरब इराकी दीनार (707 करोड़ रुपये) और 11 मिलियन डॉलर (104 करोड़ रुपये) कैश बरामद किए गए. कुछ कैश इतनी गहराई में दबे हुए थे कि उसे निकालने के लिए भारी मशीनरी मंगानी पड़ी. जांच में भारी मात्रा में गोल्ड और हथियार भी जब्त किए गए है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version