Sukma Naxal Encounter: सुकमा में मुठभेड़, 30-40 नक्सलियों की मौजूदगी की आशंका

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sukma Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर आ रही है. यहां सुकमा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. बताया जा रहा है कि मौके पर 30 से 40 नक्सलियों की मौजूदगी है. पुलिस ने इलाके को पूरी तरह स घेर लिया है. दोनों तरफ से रुक-रुककर गोलीबारी जारी है.

मिली जानकारी के अनुसार, यह मुठभेड़ जिला सुकमा के थाना चिंतलनार क्षेत्रान्तर्गत करकनगुड़ा के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में हुई है.

करकनगुड़ा के जंगलों में नक्सलियों की बटालियन सप्लाई टीम एवं जगरगुंडा एरिया कमेटी के 30-40 नक्सलियों की मौजूदगी है. जिला पुलिस बल के साथ ही डीआईजी बस्तर फाईटर एवं 206 वाहिनी कोबरा की ओर से संयुक्त कार्यवाही की जा रही है. दोनों तरफ से गोली-बारी हो रही है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version