Terrorist: आतंक का हर राज उगलेगा आतंकी जावेद मट्टू, पुलिस को मिली कस्टडी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Terrorist Javed Mattoo: दिल्ली पुलिस ने बीते गुरुवार को मोस्ट वांटेड आतंकी जावेद मट्टू दबोचा था. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को आतंकी जावेद मट्टू की पांच दिन की कस्टडी मिल गई है. ऐसा माना जा रहा है कि पूछताछ में मट्टू घाटी में फैले आतंकवाद को लेकर कई बड़े खुलासे कर सकता है. हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकी जावेद अहमद मट्टू को शुक्रवार को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया. जहां स्पेशल सेल ने 7 दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन जज ने 5 दिन की रिमांड को मंजूरी दी.

हथियारों की खेप लेने आने के दौरान पुलिस ने पकड़ा था
मालूम हो कि आतंकी मट्टू को पुलिस ने निजामुद्दीन के पास डीएनडी से उस वक्त पकड़ा था,जब वह हथियारों की खेप लेने दिल्ली आया था. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जावेद पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है. ये जम्मू-कश्मीर में वर्ष 2010-11 से आतंकी वारदात को अंजाम दे रहा था. दिल्ली पुलिस को कई महीनों से उसकी तलाश थी. स्पेशल सेल इस बात की जांच कर रही है कि आतंकी दिल्ली किसी वारदात के लिए तो नहीं आया था.

खूंखार आतंकी है जावेद मट्टू
बारामूला के सोपोर के कुशल मट्टू निवासी जावेद अहमद मट्टू उर्फ इरसाद अहमद मल्ला उर्फ एहसान ने कॉलेज में पढ़ाई छोड़ दी थी. ये उत्तरी कश्मीर, विशेषकर सोपोर, जम्मू-कश्मीर के इलाके में सक्रिय हिजबुल मुजाहिदीन के सात खूंखार आतंकवादियों के गिरोह का सरगना है. वह पिछले 13 वर्षों से अपनी पकड़ से बचता रहा. सुरक्षा बलों के साथ गोलीबारी में घायल होने के बाद वह भूमिगत हो गया था और पाक आईएसआई के निर्देश पर नेपाल भाग गया, क्योंकि जम्मू-कश्मीर पुलिस उसकी तलाश में थी. इसके पैर में गोली लगी थी. इसके बाद इसने आतंकी वारदात कम कर दी थीं.

इन आतंकी वारदातों में शामिल रहा मोस्ट वांटेड जावेद मट्टू
जावेद मट्टू जम्मू-कश्मीर में 11 ज्ञात आतंकवादी हमलों में वांछित था. उस पर 10 लाख से अधिक का इनाम था. वह जम्मू-कश्मीर में पांच ग्रेनेड हमलों में शामिल रहा है. साथ ही पांच पुलिस कर्मियों की हत्या और कई पुलिस कर्मियों व आम नागरिकों को घायल करने में भी शामिल रहा है. जावेद सोपोर में एक आईईडी विस्फोट की वारदात में भी शामिल रहा है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version