संभल में मूसलाधार बारिश बनी काल: नाले में गिरने से सिपाही और मासूम बच्ची की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: यूपी के संभल जिले में लगातार हो रही तेज बारिश एक सिपाही और मासूम बच्ची के लिए काल बन गई. अलग-अलग स्थानों पर खुले नाले में गिरने से सिपाही और मासूम बच्ची की जान चली गई. इस घटना से लोगों रोष है.

नाले के तेज बहाव में बहा सिपाही

जानकारी के अनुसार, संभल के चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में चल रहे मेला गणेश चौथ में कांस्टेबल रजनीश कुमार चंदौसी मेले में मुंशी के तौर पर तैनात थे. सोमवार सुबह 10 बजे जब रजनीश कुमार बाइक से ड्यूटी के लिए आ रहे थे, तभी लगातार हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से सड़क जलमग्न थी. इसी दौरान उन्हें सड़क किनारे 25 मीटर गहरे और लंबे नाले का अंदाजा नहीं हुआ और इसी बीच कांस्टेबल रजनीश कुमार की बाइक पानी में फिसलती हुई गहरे नाले में जा गिरी, जिससे उनकी मौत हो गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई.

खुले नाला में गिरी बच्ची अर्चना

इस दुर्घटना के बाद सोमवार सुबह रायसत्ती थाना क्षेत्र के मोहल्ला लोधी सराय बढ़ई वाली बस्ती निवासी ई-रिक्शा चालक राधेश अपनी पत्नी दूली और बच्चों के साथ माता के थान पर जात लगाने आया था. इसी दौरान किसी कारणवश उसकी चार वर्षीय बेटी अर्चना खुले नाले में गिर गई.

परिवार और लोगों ने तलाश की तो चार वर्षीय बच्ची करीब 150 मीटर दूर नाले में दिखाई दी. तत्काल उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. अर्चना पांच भाई-बहनों में चौथे नंबर पर थी. इस घटना से घर में कोहराम मच गया.

नगर पालिका ईओ डॉ. मणि भूषण तिवारी ने कहा

इस संबंध में नगर पालिका ईओ डॉ. मणि भूषण तिवारी ने कहा कि हादसे के बाद नाले की नपाई शुरू करा दी गई है. जल्द ही स्लैब डालकर नाले को बंद कराया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि परिजनों की ओर से लापरवाही की बात भी सामने आई है.

घटना को लेकर लोगों में रोष

रायसत्ती थाना प्रभारी बोबिंद्र कुमार ने बताया कि सिपाबी और बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. उधर, इन दुर्घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों नगर पालिका के प्रति रोष व्याप्त है. लोग नगरपालिका पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version