किश्तवाड़ और डोडा जिले में आफत की बारिश, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन, मलबे में दबी गाड़ियां

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jammu-Kashmir: भारी बारिश से जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ और डोडा जिलों में अचानक बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है. बाढ़ की वजह से कई इलाकों में भूस्खलन हुआ. किश्तवाड़ में 540 MW के क्वार पावर प्रोजेक्ट के पास भारी बारिश के कारण जमीन खिसकने (लैंडस्लाइड) की बड़ी घटना हुई है. यहां लैंडस्लाइड के कारण कई गाड़ियां मलबे से घिरकर खड़ी हो गई. कई गाड़ियों को भारी नुकसान पहुंचा है और वे मलबे के नीचे फंसी हुई हैं. फंसी हुई गाड़ियों को निकालने और प्रभावित इलाके को ठीक करने के लिए मलबा हटाने का काम जारी है.

अधिकारियों ने बताया

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार की सुबह किश्तवाड़ जिले में 540 MW के क्वार हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट के पास भारी बारिश की वजह से जबरदस्त भूस्खलन हुआ, जिससे कई गाड़ियां भारी मलबे के नीचे दब गईं, जिससे काफी नुकसान हुआ. अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन की जद में कई गाड़ियां आ गईं और उनमें से कई बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं. मलबे को हटाने, प्रभावित गाड़ियों को निकालने और इलाके में आवाजाही बहाल करने के लिए बचाव दल और भारी मशीनरी को काम पर लगाया गया है.

मलबे में दबीं कई गाड़ियां (फोटो: सोशल मीडिया)

बारिश से डोडा में भारी तबाही

इस बीच, लगातार बारिश की वजह से अचानक बाढ़ ने डोडा जिले के कुछ हिस्सों में भी भारी तबाही मचाई. भारी बारिश के कारण डोडा जिले में भी जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया और कई जगहों पर भारी नुकसान हुआ है. हालांकि, किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है. फिलहाल अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, जबकि प्रभावित इलाकों में बहाली और बचाव कार्य चल रहा हैं.

बारिश ने रोकी रफ्तार, डोडा–किश्तवाड़ मार्ग बंद

वहीं, दूसरी ओर डोडा जिले के प्रेम नगर क्षेत्र में आज सुबह हुई भारी बारिश की वजह से डोडा–किश्तवाड़ मार्ग भूस्खलन और मलबा आने से बंद हो गया. लगातार हो रही तेज बारिश की वजह से पहाड़ी क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हुआ है. सड़क पर भारी मात्रा में मलबा और पत्थर गिरने से यातायात पूरी तरह बंद  हो गया है. प्रशासन और संबंधित विभागों की मशीनें मौके पर पहुंच गई और मार्ग को जल्द से जल्द बहाल करने के लिए युद्धस्तर पर राहत एवं सफाई कार्य जारी है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मौसम सामान्य होने और मार्ग पूरी तरह सुरक्षित घोषित होने तक अनावश्यक यात्रा से बचें और यात्रा पर निकलने से पहले सड़क और मौसम की ताज़ा जानकारी अवश्य प्राप्त करें.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version