असम में ट्रेन हादसा: हाथियों के झुंड से टकराई राजधानी एक्सप्रेस, पांच डिब्बे बे-पटरी, कई हाथी मरे

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

होजाईः असम से बड़ी खबर सामने आई है. शुक्रवार की देर रात ट्रेन हादसा हो गया. होजाई जिले में सायरंग-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस हाथियों के झुंड टकरा गई. इस हादसे में ट्रेन के पांच डिब्बों के साथ ही राजधानी एक्सप्रेस का इंजन भी बे-पटरी हो गया. इस दुर्घटना में आठ हाथियों की मौत हो गई, जबकि एक हाथी घायल है. रेलवे के मुताबिक, इस हादसे में कोई यात्री घायल नहीं हुआ है.

इंजन सहित पांच बे-पटरी

पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (एनएफआर) के प्रवक्ता ने बताया कि इस घटना में ट्रेन के पांच डिब्बे और इंजन पटरी से उतर गए. हालांकि, यात्रियों को कोई चोट नहीं आई. प्रवक्ता ने बताया कि नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन देर रात दो बजकर 17 मिनट पर दुर्घटना का शिकार हो गई. नगांव के संभागीय वन अधिकारी सुहाश कदम ने बताया कि यह घटना होजाई जिले के चांगजुराई क्षेत्र में हुई. घटना की जानकारी होते ही सुहाश कदम और वन विभाग के अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे.

एक अधिकारी ने बताया कि प्रभावित जमुनामुख-कामपुर खंड से गुजरने वाली ट्रेनों को अप लाइन से गुजारा जा रहा है और रेल यातायात की बहाली का काम जारी है. सायरंग-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस मिजोरम के सायरंग (आइजोल के पास) को आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली) से जोड़ती है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version