सीजफायर के बीच ईरान को ट्रंप की धमकी, ‘होर्मुज नहीं खुला तो शुरू होगी गोलीबारी’

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Trump Iran Threat: ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने एक नई धमकी दी है. ट्रंप का कहना है कि अगर ईरान हॉर्मुज स्ट्रेट को नहीं खोलता है और परमाणु हथियार न रखने का वादा नहीं करता है तो गोलीबारी शुरू हो जाएगी.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर ट्रंप ने लिखा, “अमेरिका के सभी जहाज, विमान और सैन्य कर्मी साथ ही अतिरिक्त गोला-बारूद, हथियार और ऐसी कोई भी चीज जो पहले से ही काफी कमजोर हो चुके दुश्मन को पूरी तरह से खत्म करने और नष्ट करने के लिए सही और जरूरी हो ईरान के अंदर और उसके आस-पास तब तक तैनात रहेंगे, जब तक कि हुई ‘असली सहमति’ का पूरी तरह से पालन नहीं हो जाता.”

डोनाल्ड ट्रंप ने आगे लिखा…

डोनाल्ड ट्रंप ने आगे लिखा, “अगर किसी भी वजह से ऐसा नहीं होता है, जिसकी संभावना बहुत ही कम है तो “गोलीबारी शुरू हो जाएगी” जो पहले कभी किसी ने नहीं देखी होगी, उससे भी ज्यादा बड़ी, बेहतर और जबरदस्त. बहुत पहले ही इस बात पर सहमति बन गई थी और इसके विपरीत तमाम झूठी बयानबाजियों के बावजूद कि कोई भी परमाणु हथियार इस्तेमाल नहीं किया जाएगा और होर्मुज स्ट्रेट खुला और सुरक्षित रहेगा.”

‘हमारी महान सेना अपनी पूरी तैयारी कर रही है’

अमेरिकी राष्ट्रपति ने धमकी देते हुए लिखा, “इस बीच, हमारी महान सेना अपनी पूरी तैयारी कर रही है और आराम कर रही है. असल में, वह अपनी अगली जीत का बेसब्री से इंतजार कर रही है. अमेरिका वापस आ गया है!”

Latest News

Kitchen Vastu :आपको कंगाल कर सकता है किचन का गलत दिशा में होना, जानिए क्या है सही डायरेक्शन 

Kitchen Vastu : रसोई घर का सबसे महत्वपूर्ण स्थान होता है. ऐसे में अगर ये ही गलत दिशा में...

More Articles Like This

Exit mobile version