Tunisia Boat Disaster: भूमध्य सागर में नाव पलटी, इटली जा रहे थे प्रवासी, दो की मौत, 12 लापता

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Tunisia Boat Disaster: दक्षिणी ट्यूनीशिया से बड़ी खबर सामने आई है. यहां तट के पास प्रवासियों को ले जा रही एक नौका पलट गई. इस हादसे में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य लापता हो गए. ट्यूनीशिया के ‘नेशनल गार्ड’ ने बताया कि केवल एक व्यक्ति को बचाया जा सका है. ‘नेशनल गार्ड’ के प्रवक्ता हुस्सेम उद्दीन जेबाबली ने बताया कि अधिकारियों ने दो शव बरामद किए हैं.

उन्होंने राष्ट्रीय रेडियो ‘मोसाइको एफएम’ को बताया कि करीब 15 लोग जारजिस और बेन गुएरदाने के बीच स्थित तट से इस नौका पर सवार हुए थे. उन्होंने बताया कि नाव गुरूवार तड़के रवाना हुई थी. शनिवार को एक वाणिज्यिक जहाज के चालक दल ने एक व्यक्ति को समुद्र में देखा, जिसके बाद उन्होंने उसे सुरक्षित बचा लिया. उस व्यक्ति ने लाइफ जैकेट पहनी हुई थी.

इसके बाद अन्य लोगों की तलाश के लिए क्षेत्र में एक हेलीकॉप्टर और तटरक्षक नौकाएं भेजी गईं. माना जा रहा है कि ये लोग इटली की ओर जा रहे थे. जारजिस लंबे समय से ट्यूनीशिया और अफ्रीका के अन्य हिस्सों से यूरोप जाने वाले प्रवासियों के लिए भूमध्य सागर पार करने का प्रमुख स्थल रहा है. वर्ष 2022 में भी यहां 18 लोगों को लेकर जा रही एक नौका लापता हो गई थी.

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version