Typhoon Bavi: चीन में टाइफून बावी ने मचाई तबाही, सड़कों पर बह रहीं गाड़ियां, लाखों लोग विस्थापित

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Typhoon Bavi: चीन में टाइफून बावी जबरदस्त तबाही मचाई है. चीन इस वक्त आपदा की ऐसी मार झेल रहा है कि वहां के प्रशासन को भी समझ नहीं आ रहा कि अब क्या किया जाए. टाइफून बावी ने कई इलाकों में ऐसी भीषण तबाही मचाई है कि लाखों लोग को विस्थापित करना पड़ा. चीन की सड़कों पर पानी में गाड़ियां बहती नजर आ रही है.

चीन के कई हिस्सों में बाढ़ आ गई है और सड़कें दो मीटर तक पानी में डूब गई हैं. सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें सड़कों पर पानी के तेज बहाव में गाड़ियां बहती हुई दिखाई दे रही हैं.

china typhoon bavi

टाइफून बावी चीन से टकराने वाला इस साल का सबसे शक्तिशाली तूफान था. इससे चीने के पूर्वी इलाके को भारी बारिश और तेज हवाओं का सामना करना पड़ा है. अधिकारियों ने चेतावनी दी थी कि जिन इलाकों में पहले से काफी बारिश हो चुकी है, वहां अभी और ज्यादा बारिश होगी.

चीन के झेजियांग प्रांत में 20 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि जिन जगहों पर बाढ़ का पानी शांत है, वहां लोग तैरकर या पैडल बोर्डिंग आ-जा रहे हैं.

झेजियांग के तटीय शहर युएकिंग में 1300 से ज्यादा पेड़ गिरने की भी बात सामने आई है, जिसमें करीब 700 पेड़ जड़ से ही उखड़ गए. चीन की 46 नदियों में पानी का लेवल चेतावनी के निशान से ऊपर पहुंच गया है.

रद कर दी गई है फ्लाइट और ट्रेनें

स्कूल बंद कर दिए गए हैं. फ्लाइट और ट्रेनें रद कर दी गई है. मालूम हो कि टाइफून बावी 13 दिन पहले प्रशांत महासागर में बना था और इस साल एशिया-प्रशांत क्षेत्र में सबसे लंबे समय तक चलने वाला ट्रॉपिकल साइक्लोन बन गया.

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, बावी अब कमजोर पड़कर ट्रॉपिकल तूफान में बदल गया है और अब यह कोरियाई प्रायद्वीप की ओर बढ़ेगा. अब यह धीमा होता जाएगा और अपने साथ जमा नमी छोड़ देगा, जिससे इलाके में और भी अधिक बारिश होने की संभावना है.

More Articles Like This

Exit mobile version